{"_id":"60ae1f5ef4cfa043947eaf49","slug":"teenaged-girl-gang-raped-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिफ्तार, केस दर्ज
Wed, 26 May 2021 03:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 May 2021 03:43 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले में शौच के लिए गई एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र में मंगलवार रात शौच के लिए खेत गई एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां घर से खेत जाने के लिए निकली किशोरी के साथ तीन युवकों ने गांव के बाहर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ बल्दीराय राजा राम चौधरी सहित बल्दीराय थाने की फोर्स घटनास्थल पहुंची और सभी आरोपियों की तलाश में लग गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी विरधौरा गांव के मोड़ के पास मौजूद हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष सैय्यद नसीरुद्दीन व पारा चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बल्दीराय थाना क्षेत्र के इलियास पुत्र हकीम निवासी अरवल, शिवकुमार पुत्र बब्बन निवासी गौरा बरामऊ व सुजीत सरोज पुत्र विनोद कुमार निवासी विरधौरा शामिल हैं। एसपी डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।