{"_id":"fe713678b5bdeb7fc31de58f6504b327","slug":"teacher-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू और बेलगाम डीसीएम ने शिक्षक को रौंदा, गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू और बेलगाम डीसीएम ने शिक्षक को रौंदा, गई जान
हिमांशु अवस्थी/लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2013 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल क्षेत्र में शनिवार शाम स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की बाइक तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गई। बाइक समेत शिक्षक उसमें फंसकर घिसटने लगा।
विज्ञापन
राहगीरों के शोर मचाने चालक ने डीसीएम की रफ्तार और बढ़ा दी। झटका लगने से शिक्षक अलग हुआ, लेेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने काकोरी में चालक को डीसीएम समेत दबोच लिया। उधर, मृतक के पास मिले फोन की मदद से परिवार को सूचना दी गई।
निशातगंज के बादशाह नगर निवासी प्रबोध चंद्र (45) पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बजवारा में शिक्षक थे। रोज की तरह ही शनिवार शाम भी प्रबोध स्कूल के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में काकरा बाग के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रबोध बाइक समेत डीसीएम में फंसकर घिसटने लगे। राहगीरों के शोर मचाने पर भी चालक ने डीसीएम नहीं रोकी।
विज्ञापन
इस बीच झटका लगने से बाइक अलग हुई लेकिन तब तक प्रबोध दम तोड़ चुके थे। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
देखते ही देखते मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने और चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
हरकत में आई पुलिस ने अन्य थाने व चौकियों को सूचना भेजी। काकोरी क्षेत्र में डीसीएम रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
किसी तरह लोगों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया गया। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मौत की खबर पहुंचते ही प्रबोध के घर में कोहराम मच गया था।