{"_id":"60584f8b2c7d506620647648","slug":"sub-inspector-arrested-in-eve-teasing-case-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: गिरफ्तार किया गया आशिक मिजाज दरोगा, लापरवाही के आरोप में सीओ गिरीश सिंह निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: गिरफ्तार किया गया आशिक मिजाज दरोगा, लापरवाही के आरोप में सीओ गिरीश सिंह निलंबित
Mon, 22 Mar 2021 01:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती में आशिक मिजाज दरोगा दीपक सिंह की हरकतों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और लापरवाही के आरोप में तत्कालीन सीओ गिरीश सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले में शासन ने 10 पुलिसकर्मियों समेत 12 के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह का तबादला कर दिया गया।
पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपित दरोगा दीपक सिंह, उसके भाई दरोगा राजन सिंह, पूर्व कोतवाल रामपाल यादव, पूर्व महिला थाना प्रभारी शीला यादव, दरोगा अभिषेक सिंह, कानूनगो सतीश, लेखपाल शालिनी सिंह, आरक्षी पवन कुशवाहा, आलोक कुमार, संजय कुमार, दीक्षा यादव, नीलम सिंह पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
नवागत एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। दीपक व रामपाल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन