फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Student,s death in accident

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में बिखरे दो बहनों के सपने

Thu, 24 Oct 2013 02:44 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2013 02:44 AM IST
विज्ञापन
Student,s death in accident

तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज जा रही बहनों की साइकिल में ठोकर मार दी। जोरदार टक्कर से साइकिल चला रही छात्रा दूर जा गिरी, जबकि पीछे बैठी उसकी बहन ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई।

विज्ञापन


खून से लथपथ छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना के बावजूद पुलिस द्वारा ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश न किए जाने से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बंथरा की भटगांव ग्राम पंचायत के मजरा रसूलपुर निवासी संजय यादव की बेटी प्रीती यादव (20) लालबाग स्थित शशिभूषण गर्ल्स कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीती कॉलेज में ही पढ़ने वाली छोटी बहन नीतू (18) के साथ साइकिल से निकली थी। सुबह तकरीबन साढे़ छह बजे बनी-मोहान रोड स्थित शिवदीन खेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी।

जोरदार ठोकर से नीतू साइकिल समेत दूर जा गिरी। जबकि, प्रीती ट्रक में फंसकर घिसटने लगी। चालक ने ट्रक धीमाकर खून से लथपथ छात्रा को अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास तक नहीं किया।

सूचना पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि जगनायक सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया। वहीं, घरवालों के लिखित देने पर पुलिस ने शव उनके हवाले कर दिया।


मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायल छोटी बहन भी सदमे में है। वहीं, भाई शैलेश व आलोक के साथ ही माता-पिता के आंसू भी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed