{"_id":"2162ae011f32ba39e1047b774b1b5492","slug":"student-arrested-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब छात्रा मिली होटल में, भाभी का अभी भी पता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब छात्रा मिली होटल में, भाभी का अभी भी पता नहीं
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 10 Sep 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौक से भाभी के साथ गुम बारहवीं की छात्रा एक युवक के साथ हरिद्वार के होटल में मिली, जबकि भाभी का अभी तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस छात्रा और युवक लेकर लखनऊ आ गई। पूछताछ में छात्रा ने युवक व उसके एक साथी पर जबरन शादी करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि भाभी राजाजीपुरम के युवक विनय मिश्र के साथ है। उसकी लोकेशन पश्चिमी उप्र मिली है।
विज्ञापन
चौक पुलिस के मुताबिक, बीते 31 अगस्त को बबलू की पत्नी शिक्षा (23) व सत्रह वर्षीय सीमा (सभी काल्पनिक नाम) रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी।
एक सितंबर को बबलू ने चौक कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए 20 हजार रुपये नगदी समेत हजारों के जेवरात उड़ाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
छानबीन के दौरान सर्विलांस से पुलिस को छात्रा की लोकेशन हरिद्वार मिली। टीम ने हरिद्वार के एक होटल से छात्रा और उसके साथ ठाकुरगंज के यासीनगंज निवासी जैद खान उर्फ समीर दबोच लिया। पुलिस दोनों को लेकर लखनऊ आ गई।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो सीमा ने कहा कि जैद खान और उसके दोस्त राजाजीपुरम के विनय मिश्र उसे जबरन अपने साथ ले गए थे और इन लोगों ने बंदूक के बल पर जबरन शादी की और एक होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।