फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF officer ripped off in lucknow.

ठग का वार, SSP साहब हुए ठगी का शिकार!

Sat, 18 Oct 2014 06:37 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Oct 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
STF officer ripped off in lucknow.

एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक की कार का सर्वे करने के लिए बीमा कंपनी की तरफ से आए युवक ने 200 रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


पाठक कंपनी के अफसरों से रुपये वापस करने के लिए कहते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कंपनी के रवैए से परेशान पाठक ने हजरतगंज पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने बीमा कंपनी की एक महिला को पूछताछ के लिए बुलाया है।

हजरतगंज पुलिस ने बताया कि पाठक ने वर्ष 2010 में हुंडई की एसेंट कार खरीदी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी कार का बीमा बीआर इंश्योरेंस कंपनी करती आ रही है।

बीते वर्ष सितंबर में कंपनी की तरफ से पूजा नाम की महिला ने बीमा के लिए फोन किया। इसके बाद कंपनी की तरफ से एक सर्वेयर अमित पाठक के गोमतीनगर स्थित आवास भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सर्वे करने आए युवक ने कार की कुछ फोटो खींची और पाठक से 200 रुपये वसूल लिए। सर्वे पूरा होने के बाद पाठक को फिर पूजा ने फोन किया और बीमा के लिए 7,613 रुपये का पेमेंट मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक ने पेमेंट करने के साथ ही सर्वेयर द्वारा 200 रुपये अतिरिक्त वसूले जाने की जानकारी दी तो पूजा ने रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया।

कई दिन बाद भी कंपनी ने उनके रुपये नहीं लौटाए तो शुक्रवार दोपहर अमित पाठक ने हजरतगंज कोतवाली की पुलिस को लिखित शिकायत की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीमा कंपनी की कर्मचारी पूजा को जल्द बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed