फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six lakh loot in sultanpur.

सपा विधायक के भाई की पत्नी को जख्मी कर छह लाख की लूट

Fri, 29 Jul 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
six lakh loot in sultanpur.
लूट के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक आवास के सामने दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने सपा विधायक के चचेरे भाई के घर घुसकर छह लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी लूट ली।

विज्ञापन


घर में अकेली भाभी के विरोध करने पर बदमाशों ने लोहे के रॉड से मारकर उन्हें मरणासन्न कर दिया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के कुड़वार नाका रोड पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार का आवास है। एसपी आवास के ठीक सामने सपा विधायक अनूप संडा के चचेरे भाई व कपड़ा व्यवसायी नीरज सेठ का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह नीरज सेठ दुकान पर चले गए और उनका बेटा स्कूल चला गया। घर में उनकी पत्नी संगीता सेठ (45) अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन युवक रेलवे स्टेशन की तरफ से दीवार फांदकर घर में घुस गए। घर में घुसे तीनों युवकों ने संगीता सेठ को बंधक बनाने की कोशिश की।

सिर पर लोहे की रॉड से मारकर किया बेहोश व लूट ले गए

six lakh loot in sultanpur.
अस्पताल में भर्ती संगीता सेठ - फोटो : amar ujala

संगीता ने इसका विरोध किया तो दो युवकों ने लोहे के रॉड व डंडे से उनके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। संगीता के बेहोश होते ही तीनों युवक कमरे में रखी अलमारी खोलकर पांच लाख 20 हजार रुपये कीमत के जेवरात और 80 हजार रुपये नकद समेट ले गए।

करीब दो बजे संगीता सेठ का बेटा घर पहुंचा तो मां को जमीन पर लहूलुहान पड़ा देखा। बेटे ने इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी। सूचना पाते ही विधायक अनूप संडा, एसपी पवन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

डॉग स्क्वॉयड टीम व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गंभीर हालत में संगीता सेठ को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed