फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six injured in Firing and violence in Sultanpur.

सुल्तानपुर: चुनावी रंजिश में फायरिंग व मारपीट में छह घायल, तीन को लगी गोली

Sat, 16 Apr 2022 12:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Apr 2022 12:24 PM IST
सार

सुल्तानपुर के हालियापुर थाना क्षेत्र में हुई चुनावी हिंसा में छह लोग घायल हो गए। वहीं, फायरिंग में तीन को गोली लगी है।
 

विज्ञापन
Six injured in Firing and violence in Sultanpur.
मारपीट में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाबूवान गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश में शनिवार सुबह हुए विवाद में फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई जबकि तीन अन्य लोग लाठी के हमले से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 हालियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर बबुआन गांव निवासी चंद्र प्रकाश मिश्र को चुनावी रंजिश में गांव के ही करुणा शंकर व उसके लोग मार रहे थे।

कोटेदार रोहित उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, त्रिभुवन गुप्ता उन्हें बचाने पहुंचे तो करुणा शंकर आदि ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में रोहित (47), रमेश (51) और त्रिभुवन (75) को गोली लग गई।
विज्ञापन


पिटाई से रोहित का बेटा सचिन व पप्पू घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने रोहित, रमेश पुत्रगण सुख देव व त्रिभुवन को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed