फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sisters raped by milkman in lucknow

'दूध' का लालच देकर मासूम बहनों से कर दिया रेप

Thu, 17 Apr 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
sisters raped by milkman in lucknow

इटौंजा में फ्रिज से पानी लेने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि मंगलवार ऐसी ही एक और घटना हो गई।

विज्ञापन


55 वर्षीय डेयरी संचालक तेज नारायण तिवारी ने दूध पिलाने का लालच देकर दो मासूम बहनों से दुष्कर्म कर अदब के शहर को शर्मसार कर दिया।

मड़ियांव के तेज नारायण मंगलवार को नौ व छह वर्षीय दो मासूम बहनों को बहाने से डेयरी ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों बच्चियों को जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया।

इस बीच, करीब दो घंटे से गायब बच्चियों की तलाश में जुटी मां ने उन्हें आते देखा तो बिफर पड़ी जिससे दोनों फफककर रोने लगीं।

मां ने किया हंगामा, तो भा‌ग निकला आरोपी

sisters raped by milkman in lucknow

मां ने जब उनसे पूछा, तो दोनों बहनों ने पूरी बात बताई। आपबीती सुनकर मां के पैरो तले जमीन खिसक गई।

वह बच्चियों के पिता के साथ डेयरी पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस बीच, तेज नारायण वहां से भाग निकला।

पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दोनों बच्चियों के पिता एक मेडिकल सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ मड़ियांव में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान-पहचान थी आरोपी से

sisters raped by milkman in lucknow

सेक्योरिटी गॉर्ड की एक बच्ची दूसरी तो एक पहली कक्षा की छात्रा है। पड़ोस में ही रायबरेली निवासी तेज नारायण तिवारी डेयरी चलाता है।

सिक्योरिटी गार्ड तेज डेयरी से ही दूध लाता है, इसलिए तेज नारायन से उसकी पहचान हो गई थी। गार्ड की पत्नी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12.30 बजे उसकी दोनों बेटियां घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थीं।

तभी तेज नारायण ने दोनों बच्चियों को दूध पिलाने के बहाने डेयरी पर बुलाया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

ठीक नहीं था तेज का व्यवहार

sisters raped by milkman in lucknow

मोहल्ले के लोगों की मानें तो डेयरी संचालक तेज नारायन का व्यवहार महिलाओं व लड़कियों के प्रति ठीक नहीं रहता है।

कई महिलाओं ने दबी जुबान से पुलिस से इसकी शिकायत की है। वहीं, तेज की पत्नी व बच्चों का कहना है कि पीड़िता की मां जानबूझ कर आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed