{"_id":"618624c3453779080d483f52","slug":"shooters-arretsed-in-azamgarh-who-came-to-kill-alleged-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: भाई की हत्या के आरोपी को मारने के लिए दरोगा ने दी थी सुपारी, गिरफ्तार किए गए शूटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: भाई की हत्या के आरोपी को मारने के लिए दरोगा ने दी थी सुपारी, गिरफ्तार किए गए शूटर
Sat, 06 Nov 2021 12:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:16 PM IST
सार
दरोगा ने भाई के हत्यारोपी को मारने के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी देकर तीन शूटर आजमगढ़ भेजे थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि गोंडा जिले के कौडिया थाने में तैनात दारोगा अखिलेश यादव ने हत्या की सुपारी दी है। दरोगा अखिलेश यादव ने गोंडा से आजमगढ़ भाई के हत्यारोपी की हत्या करवाने के लिए तीन शूटर भेजे थे। आजमगढ़ पुलिस ने गोंडा निवासी तीनों शूटरों दीनानाथ यादव, डफली यादव और देवेंद्र नाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 2000 रुपए बरामद हुए हैं। 2020 में रंजिश में दारोगा अखिलेश यादव के भाई की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
गोंडा में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के लिए आजमगढ़ पुलिस गोंडा रवाना हो चुकी है। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए आजमगढ़ के एसपी ने गोंडा के एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग के मुताबिक अपने भाई के हत्यारे को मारने के लिए दारोगा अखिलेश ने 20 हजार रुपये में सुपारी दी थी।