{"_id":"8d5479eb59d59a63ffa49777c7fa966e","slug":"sexual-harrasement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा युवती का यौनशोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा युवती का यौनशोषण
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Jan 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
मड़ियांव क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने नौ महीने पहले किराएदार की पत्नी से दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
युवती के गर्भवती होने पर मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गया। महिला का पति साल भर से लापता है। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला सवा साल से मड़ियांव क्षेत्र के मकान में पति व दो बच्चों के साथ रह रही है। साल भर पहले उसका पति संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।
विज्ञापन
इस पर वह आसपास के घरों में खाना पकाकर घर चलाने लगी। महिला का आरोप है कि नौ महीने पहले मकान मालिक का बेटा नशे में धुत होकर कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर यौन शोषण शुरू कर दिया। दो महीने पहले उसे गर्भवती होने की भनक लगी। युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह टालमटोल करने लगा।
उसने महिला को बुरी तरह फटकारा और शादी से इन्कार कर दिया। युवक गालीगलौज करते हुए कमरे से निकला। इसके बाद मोबाइल बंद करके अंडरग्राउंड हो गया। युवती ने शुक्रवार को मड़ियांव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला का पति किन परिस्थितियों में लापता हुआ। मकान मालिक के बेटे से महिला के संबंधों की भी जानकारी की जा रही है।