फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sex racket in kanpur.

कॉलगर्ल्स की तलाश में गलत घर में घुसा अधेड़

Sat, 14 Feb 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Feb 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
sex racket in kanpur.

कानपुर के बर्रा आठ में शुक्रवार दोपहर एक घर में सेक्स रैकेट चलने का खुलासा करके पब्लिक ने तीन युवतियों और एक ग्राहक को जमकर पीटा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दंपति, दो महिलाओं और ग्राहक को लेकर थाने आ गई। यहां मुहल्ले के लोगों ने पुलिस को सेक्स रैकेट चलाए जाने की तहरीर दी।

काफी देर तक पुलिस कार्रवाई को लेकर पशोपेश में पड़ी रही। रात को सेक्स रैकेट की जगह अश्लीलता करने की धारा में पांचों का चालान किया गया।

बर्रा आठ के ‘ई’ वन निवासी संदीप शर्मा, जयशंकर, सुंदर, सुरेश, महेन्द्र का कहना है कि बीते दो साल से यहां के एक घर में संदिग्ध गतिविधियां चलती रही हैं।

मौज-मस्ती करने आया था अधेड़

sex racket in kanpur.

आधी रात तक यहां लग्जरी कारें और पुलिस के लोगो लगे वाहनों का आना-जाना रहता है। शुक्रवार को एक अधेड़ उस घर की जगह दूसरे घर में घुस गया और वहां मौजूद महिला से लड़की दिखाने और रेट की बात शुरू कर दी।

मामला समझते ही महिला ने शोर मचाकर मुहल्ले के लोगों को इकट्ठा कर लिया। अधेड़ से पूछताछ में पता चला कि यहां सेक्स रैकेट चलता है और वह मौज-मस्ती करने आया था।

फिर मुहल्ले के लोगों ने संदिग्ध घर में धावा बोला और वहां मौजूद युवतियों और ग्राहक बन कर आए अधेड़ को जमकर पीटा।

फिर डॉयल 100 में सूचना दी। हंगामे के बाद पहुंची गुजैनी चौकी पुलिस ने पहले मामला मारपीट का बताते हुए मुहल्ले के लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में मिली अश्लील सामग्री

sex racket in kanpur.

लोगों की नाराजगी देख श्याम सुंदर, उसकी पत्नी सुनीता, घर में मौजूद दबौली निवासी खुशबू, विश्वबैंक बर्रा निवासी कुसुम मिश्रा और ग्राहक रक्षपाल को हिरासत में लिया।

मकान की तलाशी लेने पर कुछ अश्लील सामग्री भी पुलिस ने बरामद की है। सेक्स रैकेट पकड़े जाने की सूचना पर पैरवी के लिए कई लोग थाने पहुंचे और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।

कार्रवाई के लिये मुहल्ले के लोगों के अड़ने पर बर्रा पुलिस ने अश्लीलता करने की धारा में चालान किया। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया छानबीन में अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। शनिवार को इन्हें जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अफसर तक पहुंच की दी धमकी श्याम सुंदर के मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद कुसुम मिश्रा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

विज्ञापन

पुलिस से सेटिंग बता झाड़ा रौब

sex racket in kanpur.

पुलिस ने किसी तरह कमरा खुलवाया तो कुसुम ने खुद की पहुंच पुलिस के एक बड़े अफसर से बता कर पुलिस कर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की।
 
काफी मशक्कत के बाद पुलिस कुसुम को थाने ले जा पाई। हंगामे के बाद बर्रा आठ पहुंची पुलिस ने श्याम सुंदर के मकान की तलाशी लेना भी उचित नही समझा।

खानापूरी करते हुए पुलिस सुनीता, खुशबू और रक्षपाल को हिरासत में लेकर थाने चली गई। जबकि मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में कुसुम ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था।

मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर श्यामसुंदर ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसकी सूचना पर दोबारा मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान की तलाशी ली गई। अश्लील सामग्री मिलने पर श्याम सुंदर और कुसुम को भी हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed