{"_id":"5bc0f0cdbdec22693032f400","slug":"seven-arrest-in-fraud-doing-in-railway-recruitment-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ की मेरठ इकाई ने रेलवे में ग्रुप-डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड आयोजित परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें गिरोह के मुख्य सरगना सुंदर चौधरी समेत 7 को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सभी की गिरफ्तारी शुक्रवार को मेरठ शहर के सिविल लाइन क्षेत्र से हुई है। गिरोह के पास से काफी संख्या में आधारकार्ड, प्रवेश पत्र, मोबाइल, डीआरडीओ का आईकार्ड व कैंटीन कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्र, मार्क्सशीट, कई बैंकों के खाली चेकबुक, पैनकार्ड केअलावा 30 हजार रुपये नगद और दो लग्जरी कारें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं हो रही हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में सॉल्वर बिठाकर परीक्षा दिलाने की सूचनाएं आ रही थीं। इसी बीच सूचना मिली कि एफआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाली परीक्षा में भी सॉल्वर को बिठाया जा रहा है।
विज्ञापन
टीम ने वहां पहुंचकर राममेहर नाम केशख्स को धर दबोचा। वह बागपत जिले के बड़ौत थाना के लोहारी गांव का रहने वाला है। राममेहर ने बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थी पंकज सिंह केस्थान पर मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र के अभयपुरा का रहने वाला सॉल्वर अभय चौधरी परीक्षा दे रहा है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ ने मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार के अमित कुमार, जंधेड़ी के राज सिंह, इचौली थाना क्षेत्र के गाजीपुर के शिवकांत यादव और मथुरा के थाना नौझील क्षेत्र के वाजना के रहने वाले आकाश को धर दबोचा।
अभय ने कुबूला कि इस गिरोह का सरगना सुंदर चौधरी है, जो मथुरा के ही थाना नौझील के मढुआका का रहने वाला है। सुंदर एक अभ्यर्थी से एक लाख रुपये लेता है, जिसमें से 25 हजार रुपये वह सॉल्वर को देता है। उसने बताया कि इससे पहले भी वह 15 परीक्षार्थियों की परीक्षा दे चुका है। अप्रैल-2017 में भी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में परीक्षा देते समय उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।