फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven arrest in fraud doing in railway recruitment board

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

Sat, 13 Oct 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
seven arrest in fraud doing in railway recruitment board
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड

एसटीएफ की मेरठ इकाई ने रेलवे में ग्रुप-डी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड आयोजित परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें गिरोह के मुख्य सरगना सुंदर चौधरी समेत 7 को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


सभी की गिरफ्तारी शुक्रवार को मेरठ शहर के सिविल लाइन क्षेत्र से हुई है। गिरोह के पास से काफी संख्या में आधारकार्ड, प्रवेश पत्र, मोबाइल, डीआरडीओ का आईकार्ड व कैंटीन कार्ड, निवास व जाति प्रमाण पत्र, मार्क्सशीट, कई बैंकों के खाली चेकबुक, पैनकार्ड केअलावा 30 हजार रुपये नगद और दो लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


 एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं हो रही हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में सॉल्वर बिठाकर परीक्षा दिलाने की सूचनाएं आ रही थीं। इसी बीच सूचना मिली कि एफआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाली परीक्षा में भी सॉल्वर को बिठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने वहां पहुंचकर राममेहर नाम केशख्स को धर दबोचा। वह बागपत जिले के बड़ौत थाना के लोहारी गांव का रहने वाला है। राममेहर ने बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थी पंकज सिंह केस्थान पर मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र के अभयपुरा का रहने वाला सॉल्वर अभय चौधरी परीक्षा दे रहा है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ ने मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार के अमित कुमार, जंधेड़ी के राज सिंह,  इचौली थाना क्षेत्र के गाजीपुर के शिवकांत यादव और मथुरा के थाना नौझील क्षेत्र के वाजना के रहने वाले आकाश को धर दबोचा।


अभय ने कुबूला कि इस गिरोह का सरगना सुंदर चौधरी है, जो मथुरा के ही थाना नौझील के मढुआका का रहने वाला है। सुंदर एक अभ्यर्थी से एक लाख रुपये लेता है, जिसमें से 25 हजार रुपये वह सॉल्वर को देता है। उसने बताया कि इससे पहले भी वह 15 परीक्षार्थियों की परीक्षा दे चुका है। अप्रैल-2017 में भी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में परीक्षा देते समय उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed