{"_id":"ae42af46edc32d7630886624ac85e604","slug":"robbery-in-lucknow-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बैंक से निकला, बदमाश लूट ले गए बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान बैंक से निकला, बदमाश लूट ले गए बैग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Apr 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिहाबाद में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाश बैंक से रुपये लेकर निकले किसान का बैग लूट ले गए।
विज्ञापन
बीच बाजार में हुई वारदात से किसान सकते में पड़े किसान के शोर मचाने पर लोगों के जुटने से पहले ही लुटेरे फरार हो चुके थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस कोई सुराग नहीं पा सकी। पीड़ित के अनुसार बैग में एक लाख रुपये के साथ ही पासबुक, चेकबुक, एफडी और गाड़ी के कागजात थे।
माल के कुसभरी गांव निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी ब्लॉक रोड स्थित एसबीआई की शाखा गए थे। दोपहर करीब 12 बजे रुपये निकालने के बाद बैग में रखकर बैंक से बाहर निकले और स्टैंड से बाइक उतारी।
इसी दौरान पास से गुजरी बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर ओम से नोटों भरा बैग छीन लिया।
इसके साथ ही चालक ने बाइक दौड़ा दी। बैंक के सामने ही लूट से सकते में पड़े ओम के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटते इससे पहले ही बाइक आंखों से ओझल हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद ओम को थाने ले गई। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद का कहना है कि वारदात के तरीके से लगता है कि बदमाश पहले से नजर रखे थे। बैंक से सीसीटीवी फुटेज मंगाई गई है।
ओम ने भी बताया कि लुटेरों में से एक को उसने बैंक में मंडराते देखा था। उसने चेकदार शर्ट और जींस पहन रखी थी।