{"_id":"a113436c2ff0fa0e7f8be4a5831e1c4b","slug":"robbers-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक चौराहा था हाईवे रॉबर्स का अड्डा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीटेक्निक चौराहा था हाईवे रॉबर्स का अड्डा
संजय त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Feb 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का पॉलीटेक्निक चौराहा हाईवे राबर्स गैंग का अड्डा था। इस चौराहे से लुटेरे अपनी गाड़ी में सवारियां बैठाते और रास्ते में लूट लेते थे।
विज्ञापन
बाराबंकी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े नौ बदमाशों ने पॉलीटेक्निक चौराहे से सवारी बैठाकर लूटने की कई वारदात कुबूली हैं।
गाजीपुर पुलिस को लुटेरों से पूछताछ के लिए बाराबंकी भेजा गया है।
बाराबंकी में पकड़े गए इरशाद उर्फ नंगू,रहमत अली,जीवनलाल मौर्या,कृष्णकुमार, मुरली,रंजीत,दिलीप,बबलू उर्फ संतोष व नूरुल ने कुबूला कि विभिन्न शहरों में चार पहिया की गाड़ी खड़ी करके सवारियां बैठाते थे।
विज्ञापन
इसके बाद रास्ते में लूट लेते थे। पॉलीटेक्निक चौराहा भी उनका अड्डा था।
गिरोह ने फैजाबाद,बाराबंकी या अन्य स्थान को जाने वाले अनेक लोगों को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करना कुबूला है। इस खुलासे पर गाजीपुर थाने की टीम को बाराबंकी रवाना किया गया है।
विज्ञापन
वहीं क्राइम ब्रांच और पुलिस की पूछताछ में एक वारदात का खुलासा हुआ है। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट बाराबंकी में दर्ज कराई थी। बाद में तफ्तीश गाजीपुर थाने की पुलिस को सौंपी गई। वारदात का शिकार बने व्यक्ति ने दो लुटेरों को पहचाना है।
पॉलीटेक्निक चौराहे पर हाईवे राबर्स गैंग के अड्डे की जानकारी पर एसएसपी प्रवीण कुमार ने विभिन्न थाना प्रभारियों को सवारियां ढोने वाली गाड़ियों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए हैं।
लूट की रकम बैंक में जमा
हत्थे चढ़े बदमाशों ने बताया कि लूट की रकम अलग-अलग बैंक अकाउंट में जमा करा रखी है। इस जानकारी के बाद पुलिस उनके खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।