{"_id":"41d366c018b5bbf9cbb9408c0c6b8150","slug":"robbed-outside-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर से ही छीन ले गए 45 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के बाहर से ही छीन ले गए 45 हजार रुपये
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2013 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंथरा क्षेत्र में मंगलवार को बिना नंबर की कार में सवार से निकले एक बदमाश ने रिटायर्ड बिजली कर्मी से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और धक्का देकर कार से भाग निकला।
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी व तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल जाकर मामले की पड़ताल की। बिजली कर्मी के मुताबिक बैग में पैंतालिस हजार रुपये थे।
विज्ञापन
बंथरा के कुरौनी गांव निवासी बाबूलाल लोधी रिटायर्ड बिजलीकर्मी है। बाबूलाल के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे वह बाइक से बंथरा स्थित पीएनबी बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन
बैंक पहुंचने पर वह बाइक की डिकी से रुपयों से भरा बैग निकाल रहे थे। तभी बैंक के सामने खड़ी बिना नंबर की कार से एक युवक बाहर निकला और रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
दोनों में छीनाझपटी होने लगी। इसी दौरान उस युवक ने बाबूलाल को धक्का मारकर गिरा दिया। बैग छीनने के बाद बदमाश उसी कार में बैठकर भाग निकला।
शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। बाबूलाल ने बताया कि बैग में 45 हजार रुपये रखे हुए थे। बाद में उसने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की छानबीन की। एसओ बंथरा का कहना है कि लूट की घटना से इन्कार करते हुए कहा कि कोई विवाद हुआ था।