फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   report filed against a fake Ngo

ये कैसी एनजीओ, स्टूडेंट्स का पैसा ही खा गई

Sat, 18 Jan 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jan 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
report filed against a fake Ngo

सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन कोर्स का ट्रेनिंग सेंटर खुलवाकर स्टूडेंट्स की

विज्ञापन
फीस हड़पने का आरोप लगाते हुए रायबरेली के एनजीओ के संचालकों के खिलाफ कैंट थाना में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


निलमथा के भगवंतनगर निवासी मुकुट पाल सिंह की बेटी राधा पाल ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया है। उसने बताया कि मार्च 2013 को रायबरेली कोतवाली थाना क्षेत्र के निरालानगर निवासी मौसी किरन पाल घर आई थी।

राधा ने उसे ब्यूटी पार्लर खोलने की इच्छा जताई। किरन ने उसे रायबरेली के बछरावां रोड शिवगढ़ निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका रेहाना अनम व शहीद अशफाक उल्ला समाज कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जाबिर अली नियाजी का मोबाइल नंबर दिया।

राधा ने रेहाना से बात की तो उन्होंने एनजीओ के जरिए ट्रेनिंग सेंटर खुलवाने का प्रस्ताव रखा और कहा कि 25 छात्राएं हों तो वह मदद करेगी।

ब्यूटीशियन कोर्स करने वाली प्रत्येक छात्रा से उन्होंने 525 रुपये और सिलाई-कढ़ाई का कोर्स करने वाली छात्रा से 425 रुपये बतौर फीस जमा कराने को कहा।

रेहाना का कहना था कि छात्राओं की फीस देने पर वह एनजीओ की तरफ से उन्हें अनुदान और मानदेय दिलाने के साथ ही ट्रेनिंग के लिए मशीनें व अन्य जरूरी संसाधन दिलाएंगी।

राधा ने 75 स्टूडेंट्स की व्यवस्था कर ली। हालांकि, कई छात्राएं गरीब थीं, इसलिए राधा ने उनकी फीस खुद जमा की। सभी छात्राओं की फीस के रूप में उसने करीब 60,000 रुपये रेहाना को भेजे। इसमें 10,000 रुपये संस्था में पर्सनल सेक्रेटरी पद पाने के लिए भी शामिल थे।

हाल ही में छात्राओं का कोर्स खत्म हो गया, लेकिन न मशीनें आईं न ही अनुदान और मानदेय मिला। राधा ने रेहाना से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने 15 ट्रेनिंग सेंटर और खुलवाने तथा इसका पैसा एनजीओ को देने की शर्त रख दी।

राधा ने पहले अपने ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं को अनुदान और मानदेय व मशीनें देने की बात कही तो रेहाना भड़क उठीं।

उन्होंने अभद्रता का आरोप लगाते हुए फोन काट दिया। उसने कैंट थाना में रिश्तेदार मौसी, रेहाना व जाबिर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed