फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relationships Smeary

पत्नी को ले गया मुंबई, शराब पिलाकर सौंपा दोस्तों को

Fri, 20 Dec 2013 11:32 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
Relationships Smeary
एक व्यक्ति ने मुंबई ले जाकर पत्नी को शराब पिलाई और दोस्तों के हवाले कर दिया। तीन महीने तक पति और उसके दोस्त दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन


मुंबई से लौटने पर लखनऊ स्थित मायके पहुंची महिला ने परिवार को आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें पति और उसके दोस्तों के साथ ही ससुर,जेठ और देवर पर दुष्कर्म,छेड़छाड़,प्रताड़ना,दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

सचिवालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी का निकाह अप्रैल 2012 में रायबरेली के जगतपुर निवासी अब्दुल कलाम के बेटे मो.रिजवान से हुआ था।

बताते हैं कि एक महीने बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच एक दिन ससुर ने गलत हरकत करने का प्रयास किया।

किसी तरह खुद को बचाने के साथ ही महिला ने पति से शिकायत की इस पर वह उल्टा ही उसे ही दोषी ठहराने लगा। आरोप है कि नशे में धुत पति ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।

विज्ञापन


इसके साथ ही जेठ इरफान और देवर सुहैल ने भी दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति समझा-बुझाकर मुंबई ले गया।

बकौल पीड़िता,गोरेगांव ईस्ट मुंबई के नागरिक निवास संतोषनगर के एक फ्लैट में रखा गया। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और उसे भी काम दिलाने का झांसा देते हुए रिजवान ने बताया कि उससे मिलने बड़े-बड़े लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उसे भी खुद को बदलना होगा। इसके बाद एक दिन शाम को नशे में धुत रिजवान दोस्तों के साथ आया और उसे भी जबरन शराब पिलाई।

नशे में होने के बाद सब मिलकर उससे अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद तीन महीने तक उसे कमरे में बंद रखा गया।

इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। जेवर उतरवाकर बेच दिए और भूखा-प्यासा भी रखा। अक्तूबर 2012 को उसे लखनऊ लाया तो वह मायके चली गई।

परिवारवालों को आपबीती सुनाई और ससुराल जाने से इन्कार कर दिया। कुछ दिन बाद पति फिर मनाकर ले गया था। जहां एक बार फिर उसे पहले जैसे हालात का सामना करना पड़ा।


करीब एक हफ्ते पहले किसी तरह मायके पहुंची महिला ने बुधवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एसओ शिवा शुक्ला ने बताया कि पति सहित ससुराल के सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed