{"_id":"9fb811fdb0f763f676b83bf76e5299d9","slug":"rapist-tenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर कोई नहीं था, किराएदार ने ही कर दिया बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर कोई नहीं था, किराएदार ने ही कर दिया बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Mon, 09 Jun 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान मालिक का पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए गया था, घर में युवती को अकेली पाकर किराएदार ने उसे अपनी हवस का निशाना बनाया।
विज्ञापन
रविवार सुबह पारा में एक किराएदार ने मकान मालिक की बेटी के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला।
मां के पूछने पर बेटी फफक पड़ी। जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। पारा निवासी बीस वर्षीय युवती के घर पर बीते छह माह से बस्ती निवासी आशू यादव किराए पर रहता था।
विज्ञापन
मकान मालिक का पूरा परिवार शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था जबकि बेटी घर पर ही रुक गई।
आरोप है कि रविवार सुबह 11 बजे आशू ठंडा पानी मांगने पहुंचा। इस दौरान युवती के अकेला होने का पता चलते ही छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विरोध करने पर पीटने के साथ ही दुराचार किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
घर लौटने पर माता-पिता को युवती ने आपबीती सुनाई। गुस्साए पिता ने आरोपी युवक के नंबर पर कॉल किया, लेकिन वह बंद था।
काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता न चलने पर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कर कराई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। वहीं, युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन