फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with instructor in school of uttar pradesh

यूपी के स्कूल में महिला अनुदेशक के साथ दुराचार

Sat, 26 Sep 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई (जालौन)
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई (जालौन) Updated Sat, 26 Sep 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
rape with instructor in school of uttar pradesh

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में पढ़ाने वाली महिला अनुदेशक के साथ साथी अनुदेशक ने विद्यालय के कमरे में रेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत महिला अनुदेशक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे विद्यालय पहुंची।

उस समय स्कूल में बच्चे नहीं आए थे। वह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के लिए कमरे में गई। वहां पहले से मौजूद दूसरे अनुदेशक ने उसे दबोच लिया और रेप किया। महिला अनुदेशक ने मोबाइल पर अपने पति को वाकया बताया तो वह विद्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


महिला अनुदेशक का पति आरोपी को पकड़ कर थाने ले जाने लगा। इस बीच गांव के लोग जुट गए और आरोपी को छुड़ा लिया। बाद में पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी अनुदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed