फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with 6 year old girl in up

यूपी: मासूम के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत

Tue, 30 Sep 2014 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Sep 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
rape with 6 year old girl in up

यूपी में सरकार कितनी भी कोशिश क्यों न कर रही हो, लेकिन मासूम बच्चों के साथ हैवानियत की वारदातें थमनहीं रही हैं।

विज्ञापन


ताजा मामला यूपी के मथुरा जिले का है। यहां टैटी गांव में एक छह साल की बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक ने दुराचार कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने घरवालों के साथ पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया।

दोनो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामला रविवार देर शाम का है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय युवक पप्पी उसे बहाने से बुलाकर कमरे में ले गया।
विज्ञापन


युवक ने कमरा बंद कर बच्ची के मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसके साथ दुराचार किया। बालिका रोती हुई रक्त रंजित हालत में घर पहुंची और परिवारीजनों को रोते हुए सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह पीड़ित परिवार शिकायत करने युवक के घर पहुंचा तो उसके परिवारीजन आक्रोशित हो गये और पीड़ित परिवारीजनों के संग मारपीट कर दी।

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

सूचना पर सुरीर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा।

बच्ची से दुराचार की सूचना पर सीओ मांट राजेश सोनकर गांव पहुंच गए और पीड़ित मासूम के परिवारीजनों से मुलाकात की। बालिका के पिता की तहरीर पर युवक पप्पी के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed