फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape in lucknow, police also harrased rape victim

तमंचा सटा लड़की का किया रेप,पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Tue, 08 Sep 2015 10:35 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
rape in lucknow, police also harrased rape victim

लखनऊ के माल क्षेत्र में सोमवार सुबह दसवीं की छात्रा को दरिंदे ने दबोच लिया। शोर मचाने पर उसका मुंह दबोचकर खेत में खींच ले गया, जहां तमंचे के बल पर छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

विज्ञापन


बेसुध हालत में घर पहुंची छात्रा की आपबीती सुनकर परिवारवालों के होश उड़ गए। छात्रा परिवार संग थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। करीब 12 घंटे तक पुलिस ने छात्रा व उसके परिवारीजनों को थाने में बैठाए रखा। इसके बावजूद न तो उसे मेडिकल के लिए भेजा न ही रिपोर्ट लिखी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, माल के एक गांव में रहने वाली किसान की बेटी (16) दसवीं की छात्रा है। सुबह करीब 9 बजे गांव से बाहर खेत की ओर काम के लिए जा रही थी। घात लगाए बैठे दरिंदे राम किशोर यादव ने छात्रा को पीछे से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर छात्रा का मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गया। विरोध पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। करीब एक घंटे बाद बेसुध हालत में छात्रा घर पहुंची और आपबीती बताई। पीड़िता की मां शिकायत लेकर दरिंदे के घर पहुंची तो आरोपी के परिवारवालों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया।

12 घंटे तक भूखे-प्यासे बैठाए रखा पीड़िता को

rape in lucknow, police also harrased rape victim

इसके बाद ग्रामीणों संग थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने जांच कराने की बात कहकर करीब 12 घंटे तक परिवार को थाने में बैठाए रखा। वहीं, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भी नहीं भेजा। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि महिला थाने देर से आई थी। जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद करीब 12 घंटे तक पुलिसकर्मी छात्रा व उसके परिवार को थाने में बैठाए रखे। दोपहर बाद भूख-प्यास से सभी परेशान हो उठे। इसके बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को बाहर से नाश्ता व पानी लाकर दिया।

रात 9 बजे तक पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए नहीं भेजा। वहीं, पुलिस रात तक जांच की बात कहकर आरोपी के भाई को थाने बुलाने की बात कहती रही। इतना ही नहीं वहां कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों ने छात्रा के बयान तक दर्ज नहीं किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed