फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape charged man found dead

दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद आरोपी को भी मारकर लटकाया

Tue, 02 Jan 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Updated Tue, 02 Jan 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
rape charged man found dead
मौके की इकट्ठा लोग और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
गोंडा के एक गांव के पास मंगलवार दोपहर दुष्कर्म के आरोपी का शव हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिला। 31 दिसंबर की रात 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसने रेप किया था, जिसके बाद किशोरी ने सोमवार को दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में थी कि इसी बीच उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। इससे लग रहा है कि उसे मारकर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गोंडा कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को 31 दिसंबर की देर शाम उसके गांव के ही रामकृपाल सिंह ने अगवा कर लिया था। फिर उसे नशीली दवा खिलाकर उससे दुराचार किया। एक जनवरी की सुबह रामकृपाल के चाचा ने किशोरी को गंभीर हालत में उसके घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अस्पतालों के चक्कर काटने में किशोरी की हो गई मौत

rape charged man found dead
घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
पीड़िता को घर वालों ने जिला महिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचे तो महिला अस्पताल ले जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इलाज के अभाव में और दो अस्पतालों के चक्कर काटने के बीच ही दोपहर में किशोरी ने दम तोड़ दिया।

किशोरी के पिता ने रामकृपाल सिंह के खिलाफ धमकी, अपहरण, नशीला पदार्थ खिलाकर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार सुबह गांव के पास ही उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटक रहा था।

युवक के दोनों हाथ पीछे रस्सी से बंधे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर भरत यादव ने कहा कि शाम तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद अन्य पहलुओं पर जांच की जाएगी।

वो तो गई लेकिन मैं रेप का आरोपी नहीं...

rape charged man found dead
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : amar ujala
तलाशी में रामकृपाल की जेब से पुलिस को एक छोटी डायरी और पेन मिली। डायरी में लिखा है कि 'वो तो चली गई लेकिन मैं रेप का आरोपी नहीं। मेरी प्रापर्टी मेरी चचेरी बहन परमजीत कौर को दे दी जाए।'  डायरी में रामकृपाल ने खुद ये लिखा है या किसी ने लिखकर डाला है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

सुबूत मिटाने के लिए तो नहीं हुई हत्या
आशंका जताई जा रही है कि किशोरी से दुराचार करने में और भी कई लोग शामिल रहे होंगे। कुछ ग्रामीणों ने रामकृपाल को किशोरी के साथ देखा था इसलिए आरोप उसी पर ही था। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता की मौत के बाद रामकृपाल ही घटना का एकमात्र सुबूत था और कहीं वो अन्य आरोपियों का खुलासा न कर दे, इसी डर से उसे मार डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed