{"_id":"80712f23de8f388b2f9e688f2dd16f98","slug":"rape-by-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पति पर ही लगाया रेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अदालत में पति पर ही लगाया रेप का आरोप
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रेम विवाह के मामले में बयान देने हाईकोर्ट आई युवती ने अपहरण से इनकार करते हुए कथित पति पर ही बंधक बनाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद वजीरगंज थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पति के खिलाफ ही कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अंबेडकर के जलालपुर निवासी अप्रतिम नारायन ने दरगाह रसूलपुर की युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती के परिवारवालों ने उसके अपहरण की एफआईआर कराई थी।
बुधवार को पति-पत्नी हाईकोर्ट में बयान देने पहुंचे थे कि युवती के भाई उसे जबरन अपने साथ ले गए।
जानकारी पर कोर्ट ने अंबेडकरनगर के सीजेएम को युवती के भाई के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करके 28 अक्तूबर तक युवती समेत पेश करने का आदेश दिया था।
कोर्ट के निर्देश के बाद अप्रतिम ने वजीरगंज थाना में पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच युवती के परिवारवालों ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर बयान करा दिए।
विज्ञापन
युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष हाईकोर्ट जाने की बात से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने अप्रतिम पर बंधक बनाकर दुराचार करने की बात कही।
नीली बत्ती में घूम रहा था ARTO का बेटा, पुलिस से की बदसलूकी
विज्ञापन
वजीरगंज थाना की हाईकोर्ट चौकी के इंचार्ज धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि युवती ने बयान के आधार पर पहले की एफआईआर को झूठा मानते हुए अप्रतिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
उधर, अंबेडकरनगर में युवती के अपहरण की एफआईआर में बंधक बनाकर दुराचार करने की धारा भी जोड़ी जाएगी।