बीटेक छात्र की मौत पर स्टूडेंट्स का हंगामा
- बस से धक्का देने पर बीटेक छात्र की मौत,स्टूडेंट्स ने किया बवाल
- स्कूल गेट के सामने बस रोकने को लेकर कंडक्टर से हुआ था झगड़ा
- गुस्से में बस कंडक्डर ने चलती बस से दिया था धक्का
- अस्पताल में युवक ने तोड़ा था दम
- उसके विरोध में सुबह से सरोज इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स का चल रहा प्रदर्शन
- डायरेक्टर और टीचर को गिरफ्तार करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गोसाईंगंज स्थित सरोज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र मो. आरिफ की मौत के विरोध में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बुधवार को भी हुआ। छात्रों ने विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बताते चलें कि मो.आरिफ सोमवार को अपने घर कन्नौज से लौट रहा था। चारबाग बस स्टेशन से वह आजमगढ़ बस डिपो पर सवार हुआ। उसके पास सामान काफी ज्यादा था।
जब बस गोसाईंगज होकर गुजरी तो उसने बस को कॉलेज गेट के सामने रोकने के लिए कहा। इसे लेकर बस कंडक्टर और उसमें विवाद हो गया।
नौबत मारपीट तक पहुंच गई।घायल आरिफ कॉलेज गेट पर तड़पता रहा। साथियों को खबर मिली तो उन्होंने उसे गैलेक्सी हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन यहां इलाज और एंबुलेंस तक नहीं मिली।
छात्रों ने हंगामा किया तो पुलिस ने अपनी गाड़ी से उसे सिविल अस्पताल पहुंचवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इससे नाराज छात्रों ने मंगलवार को सुबह हाई-वे जाम कर दिया। कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ के साथ ही कई घंटे हंगामा किया। छात्रों का प्रदर्शन बुधवार को भी चल रहा है।
गलत सवार होने की बात कह कंडक्टर ने मारापीटा
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें शांत कराया गया। कन्नौज के तिरवा निवासी मो. रईस का बेटा आरिफ (21) पिछले दिनों छुट्टी लेकर घर गया था। वहां से वह सोमवार को लखनऊ के लिए चला।
आरिफ के दोस्तों ने बताया कि कॉलेज गेट के सामने बस के पहुंचने पर आरिफ ने चालक-परिचालक से बस रोकने की बात कही।
इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। लंबी दूरी की बस पर गलत सवार होने की बात कहकर कंडक्टर उससे मारपीट करने लगा। कॉलेज गेट पर बस न रुकने पर आरिफ की कंडक्टर से हाथापाई हुई। बाद में चालक-कंडक्टर फरार हो गए।