फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police has not file rape case

गले पर चाकू रख किया रेप, पुलिस भी कर रही खेल

Wed, 09 Oct 2013 08:30 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 09 Oct 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
police has not file rape case

एक दरिंदे ने खेत में चारा काटने गई दलित युवती से चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। चीख-पुकार पर पहुंची मां को भी धमकाते हुए भाग निकला।

विज्ञापन


मां-बेटी की शिकायत पर पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाई। कुछ देर बाद ही पुलिस के तेवर बदल गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की जगह समझौते के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन


बात न बनने पर मां-बेटी को थाने से भगाने के साथ ही आरोपी को शांतिभंग के मामले में बंधक बना कागजी खानापूरी कर डाली। पीड़ित परिवार दो हफ्ते से न्याय के लिए कोतवाली और अफसरों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिहाबाद क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित युवती ने 17 सितंबर को मां के साथ चारा काटने गई थी।

इस बीच गांव का ही कल्लू मौर्य पहुंचा और युवती के गले पर चाकू लगा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ें- यहां तो एडीजी का फॉलोवर ही करने लगा छेड़खानी


बेटी की चीख सुनकर मां भी पहुंच गई। इस पर आरोपी ने उसे भी चाकू दिखा धमकाया और भाग निकला। बेटी को लेकर महिला मलिहाबाद कोतवाली पहुंची।

युवती का कहना है कि इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह सिपाही भेजकर आरोपी को बुलाया। थोड़ी देर बाद कल्लू की सिफारिश में कई लोग पहुंच गए।

दबाव पड़ते ही पुलिस के सुर बदलने लगे। मां-बेटी को हड़काने के साथ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए समझौते का दबाव बनाया। इन्कार पर मां-बेटी को फटकाकर कर भगा दिया।

पढ़ें- पुलिस वाली को छेड़ने वाला RI हुआ सस्पेंड


उधर, दुष्कर्म के आरोप में कोतवाली लाए गए कल्लू की शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तारी दिखाकर कागजी खानापूरी की। अगले दिन मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया। जमानत पर छूटा आरोपी लगातार धमकाने लगा।

इस पर पीड़ित परिवार फिर से कोतवाली पहुंचा। इस बार उसे बाहर से ही भगा दिया गया। कहीं सुनवाई न होती देख पीड़ित ने सोमवार को पिता के साथ एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंच शिकायत की।

इस मामले में इंस्पेक्टर मलिहाबाद जेपी सिंह का कहना है कि मां-बेटी ने गालीगलौज व धमकाने की शिकायत की थी। दुष्कर्म की शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed