यूपी पुलिस के लिए बलात्कार भी मामूली छेड़छाड़!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की संवेदनहीनता का एक और मामला सामने आया है। जायस थाना क्षेत्र के गांव में हफ्ता भर पूर्व एक युवक ने घर जा रही किशोरी से दुष्कर्म किया।
पीड़िता के परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने दुष्कर्म के बजाय महज छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
जायस थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीते 12 अप्रैल की शाम दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में सुनसान स्थान पर एक युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और धमकाते हुए दुराचार करके भाग गया।
मामले को हल्के अंदाज में निपटा दिया
घर पहुंचकर किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। इस पर 13 अप्रैल की सुबह परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने गए और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
मगर पुलिस ने मामले को दुष्कर्म के बजाय महज छेड़खानी की धारा में दर्ज कर दिया।
रविवार को एसपी हीरालाल से मिलने पहुंची पीड़िता की मां ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने के साथ ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।