फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police encounter in Bahraich with a goon.

16 साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 50 हजार का ईनामी अपराधी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Tue, 13 Apr 2021 11:12 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Apr 2021 11:12 AM IST
सार

श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना अंतर्गत सरदारपुरवा गांव निवासी अखलाक उर्फ अकलाख शातिर बदमाश है। वह वर्ष 2005 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसके ऊपर एसपी ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
Police encounter in Bahraich with a goon.
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावस्ती निवासी एक शातिर अपराधी सोलह साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मंगलवार की सुबह खैरहनिया के जंगल में पुलिस टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी चरदा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना अंतर्गत सरदारपुरवा गांव निवासी अखलाक उर्फ अकलाख शातिर बदमाश है। वह वर्ष 2005 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। उसके ऊपर एसपी ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को मुखबिर ने उसके खैरहनिया के जंगल में होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक अजय तिवारी की अगुवाई में दो टीमें गठित कर रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। दो राउंड फायर से बचते हुए टीम ने बदमाश पर जवाबी हमला किया। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा, दो खोखा और दो कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि उसके ऊपर अलग-अलग इलाकों के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम के कार्य को एसपी ने सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed