फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police empty handed in loot and murder nrear governor house in lucknow.

राजभवन के पास हत्या और लूट में चौबीस घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस

Wed, 01 Aug 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
 police empty handed in loot and murder nrear governor house in lucknow.
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में हाई सिक्योरिटी जोन के आसपास सुरक्षा का घेरा और कड़ा कर दिया गया है। जबकि  राजभवन कॉलोनी में कानून मंत्री के घर के बाहर सोमवार भरी दोपहरी कैश वैन के गनमैन इंद्रमोहन की गोलियां मारकर हत्या के बाद 6.44 लाख रुपये लूटने वाले बदमाश का पुलिस चौबीस घंटे बाद भी कुछ पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने वारदात में पुलिस की आठ टीमें लगाई हैं। पुलिस को फिलहाल ऐसा कोई भी सुराग नही मिल सका है जिससे हत्या व लूट करके भागे बदमाश का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


शांति और सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में होगी ड्यूटी
हाई सिक्योरिटी जोन में लगातार जघन्य वारदातों के बाद आखिर मंगलवार को पुलिस अधिकारियों की नींद टूट ही गई। एसएसपी ने इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सुरक्षा के लिए तीन शिफ्ट में पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास, राजभवन, सचिवालय और लोक भवन सहित अन्य अति विशिष्ट जगहों पर आठ-आठ घंटे के लिए पुलिस टीमें तैनात की जाएंगी। इस क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा के लिए भविष्य में और इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed