फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police did brutality with a man in Bagpat.

पुलिस ने पत्नी के सामने युवक को पिलाई पेशाब!

Fri, 27 Feb 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 27 Feb 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police did brutality with a man in Bagpat.

बुलंदशहर जनपद की क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों पर खाकी को शर्मसार करने आरोप लगा है। बागपत के मवी कलां गांव के युवक अनिल शर्मा का आरोप है कि पुलिस वालों ने उससे मोस्ट वांटेड राहुल खट्टा का ठिकाना पूछते हुए उसे थर्ड डिग्री दी।

विज्ञापन


उसे पिलर से बांधकर फट्टे से पीटा। इलेक्ट्रिक रॉड से उसके नाजुक अंगों पर करंट लगाया। उसकी पत्नी के सामने ही उसे पेशाब पिलाया।

मामले में उसने बृहस्पतिवार की दोपहर बड़ौत के बसपा विधायक लोकेश दीक्षित के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। एसपी शरद सचान ने पूरे मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित अनिल ने बताया कि 21 फरवरी की रात में करीब 12.30 बजे सादी वर्दी में आए दो पुलिस वाले उसे घर से उठाकर ले गए। पहले उसे बालैनी के पास ही एस्सार पेट्रोल पंप के नजदीक एक कमरे में फट्टे से पीटा और करंट लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बहन के सामने की हैवानियत

Police did brutality with a man in Bagpat.

इसके बाद 22 को उसे बुलंदशहर के शिकारपुर के एक मैनेजमेंट कॉलेज ले जाया गया। वहां एक कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। फिर बुलंदशहर के ही अहमदगढ़ थाना ले गए।

सुशील और गुड्डू नाम के दो सिपाही उससे पूछते रहे कि राहुल खट्टा कहां हैं और लगातार पीटते रहे। उसकी पत्नी पिंकी और बहन सविता उसे छुड़ाने पहुंची।

अनिल का आरोप है कि उसने पुलिस वालों से पानी मांगा तो गिलास में अपना पेशाब ले आए और बोले, तू राहुल खट्टा का साथी है, वो तेरे पास आता है, तुझे पानी नहीं, पेशाब पीना पड़ेगा और उसे जबरन पेशाब पिला दिया।

यह सब उसकी पत्नी पिंकी के सामने किया। मामले में विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा यदि अनिल को इंसाफ नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन होगा। इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed