फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police Confiscated cctv footage of national intermediate college

नेशनल इंटर कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में दिखीं प्रिंसिपल की संदिग्ध हरकतें

Thu, 15 Mar 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Mar 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
police Confiscated cctv footage of national intermediate college
शिकायत करतीं नेशनल कॉलेज की छात्राएं (फाइल फोटो)

नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल उमाशंकर सिंह पर छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बुधवार को जांच-पड़ताल करने कॉलेज पहुंची हजरतगंज पुलिस ने प्रिंसिपल ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई, जिसमें आरोपी प्रिंसिपल दो छात्राओं की आवभगत करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उधर, प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने वाली इंटरमीडिएट की तीनों छात्राओं के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ने बताया कि कॉलेज पहुंची पुलिस ने दो घंटे तक छानबीन की। प्रिंसिपल के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने जब्त कर ली है। सोमवार सुबह दस बजे से लेकर नौ घंटे की फुटेज की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुटेज में प्रिंसिपल के कमरे में दो छात्राएं आती दिख रही हैं। प्रिंसिपल छात्राओं को कुर्सी पर बैठाकर उन्हें चाय-नाश्ता करा रहे हैं। इस दौरान ऑफिस में एक शिक्षक आए तो छात्राएं कुर्सी से उठकर खड़ी हो गईं। 

हालांकि, प्रिंसिपल ने उन्हें टोकते हुए कुर्सी पर बैठा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रिंसिपल के हाव-भाव और अंदाज संदिग्ध लग रहे हैं। हालांकि, फुटेज में छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें जैसी कोई बात स्पष्ट नहीं हो रही है। सीओ ने बताया कि छात्राओं के मजिस्ट्रेटी बयान कराने के लिए उनसे संपर्क किया गया है।

मजिस्ट्रेटी बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी व अन्य छात्र-छात्राओं के बयान भी पुलिस जल्द दर्ज करेगी। 

ये था मामला

मालूम हो कि मंगलवार सुबह प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए 11वीं व 12वीं की तीन छात्राओं ने उनके ऑफिस में जमकर हंगामा किया था। 

छात्राओं के समर्थन में कॉलेज के शिक्षक और स्थानीय नेता पहुंच गए। छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक भी आ गए। हंगामा होने पर प्रिंसिपल भागकर कॉलेज परिसर स्थित आवास में छिप गए थे। पुलिस ने उनके घर जाकर बातचीत की कोशिश की लेकिन सफलता नही मिली।

इसके बाद पीड़ित छात्राओं की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में प्रिंसिपल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। हालांकि, प्रिंसिपल ने खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने बदनाम करने के लिए साजिश रची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed