फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police caught pyrated cd's sellers

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था ये अश्लील 'धंधा'

Sat, 22 Feb 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
police caught pyrated cd's sellers

हॉलनुमा कमरे और सभी पायरेटेड, अश्लील सीडी, डीवीडी और सीडी रायटर से पटे,

विज्ञापन
यह नजारा था नाका इलाके का।

पुलिस की नाक के नीचे फल-फूल रहे गोरखधंधे का भंडाफोड़ शुक्रवार रात हुआ।

एसएसपी के निर्देश पर सर्विलांस सेल ने आर्यानगर के सतगुरु व रतन प्लॉजा व विजयनगर के एक इमारत में संचालित फैक्ट्री पर छापेमारी की तो वहां का नजारा देखकर पुलिस अफसर भी दंग रह गए।

पुलिस ने गोरखधंधे में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लेकर पांच सौ सीडी राइटर मशीनें, दस लाख पायरेटेड, अश्लील व ब्लैक सीडी बरामद की है। बरामद माल की कीमत छह करोड़ बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को मदान मार्केट में व्यापारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। जिससे फैक्ट्रियों में काम कर रहे ग्यारह मजदूर खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गए।

एसएसपी प्रवीण कुमार के निर्देश पर सर्विलांस सेल के इंस्पेक्टर विकास पांडेय, कांस्टेबल रुपेंद्र शर्मा, नौशाद, कपूरचंद पटेल, इमरान, मुकेश व देवेंद्र ने नाका पुलिस के साथ के सतगुरु एवं रतन प्लॉजा व विजयनगर के एक इमारत में छापा मारा।

सतगुरु एवं रतन प्लॉजा के छह व इमारत के चार कमरों में पायरेटेड और अश्लील सीडी बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।

पुलिस टीम ने एक साथ सतगुरु प्लॉजा स्थित कुलदीप सिंह, अंकुर जायसवाल व रतन प्लॉजा में अंकित सक्सेना, वीरू की फैक्ट्री एवं विजयनगर के एक इमारत की राजू, परमजीत, रुबल, रिंकू मुर्गी की फैक्ट्रियों में छापेमारी की।

पुलिस ने गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर पांच सौ सीडी राइटर मशीनें, करीब दस लाख पायरेटेड, अश्लील, ब्लैक सीडी-डीवीडी व लाखों रैपर, यूपीएस, टीवी व डीवीडी प्लेयर बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब छह करोड़ बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed