फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police beats a man till death in Barabanki.

पुलिस ने चोरी के आरोपी को थाने में पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 30 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 30 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police beats a man till death in Barabanki.

चोरी के आरोपी को पुलिस ने न सिर्फ पीट-पीटकर मार डाला बल्कि मामले को दबाने की भी कोशिश की। मामला बाराबंकी के देवा थाने का है। आरोपी को पुलिस रविवार को थाने लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस उसे इलाज के लिए सीएचसी देवा ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस बुला ली गई है। देवा थाना छावनी में तब्दील हो गया है। उधर, पुलिस का दावा है कि आरोपी ने थाने में ही फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


लखनऊ थाना क्षेत्र के मड़ियांव के खैरपुर निवासी सुभाष राजवंशी (24) पु्त्र छोटेलाल को माती चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने शनिवार शाम साढ़े चार बजे माती चौकी के पास से दबोचा था। उसके खिलाफ देवा के अलीपुर निवासी रियाज अहमद ने अपराध संख्या 196/15 के तहत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी देने से कतराते रहे

Police beats a man till death in Barabanki.

सीएचसी देवा में जब डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया तो पुलिस उसे लेकर देवा कोतवाली पहुंची और उच्च अफसरों को जानकारी दी।

पुलिस इस मामले को दबाने में लगी रही। हालांकि करीब सवा नौ बजे उसकी मौत की खबर मीडिया तक पहुंच ही गई। हालांकि पुलिस कुछ भी बताने से बचती रही।

आईजी ने कहा, बाथरूम में लगा ली फांसी

आईजी जोन लखनऊ जकी अहमद ने कहा कि लॉकअप में बंद युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली थी। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामले पर एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि पकड़े गए युवक के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। जिसने युवक के खिलाफ मुकदमा लिखाया था उसने युवक को पहचाना है।

युवक ने देवा कोतवाली के लॉकअप के प्रसाधन में आत्महत्या की है। इसमें किसी पुलिस कर्मी का दोष नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed