फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police arrests doctor accused of killing wife

आखिरकार साक्ष्य सामने, पकड़ा गया 'इंसुलिन किलर'!

Sat, 31 Aug 2013 02:48 AM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
लखनऊ/संजय त्रिपाठी Updated Sat, 31 Aug 2013 02:48 AM IST
विज्ञापन
police arrests doctor accused of killing wife

बात करीब एक बरस पुरानी है। चौक इलाके के एक जाने-माने डॉक्टर अवध कपूर की पत्नी रितु कपूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होती है।

विज्ञापन


वह गर्भवती थी। हॉस्पिटल में बाकायदा इलाज चल रहा था।

अचानक न जाने क्या हुआ, उसकी मौत हो गई। वजह से सब अनजान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सब कुछ सामान्य रहा।

एक साल बाद, ब्लड सीरम की रिपोर्ट से ऐसा खुलासा हुआ कि सबके होश उड़ गए।

हजरतगंज थाने के सीओ दिनेश यादव ने बताया कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि रितु को जरूरत से कहीं ज्यादा इंसुलिन दे दिया गया था।

रितु के परिजनों का कहना है कि यह महज इत्तेफाक नहीं हो सकता कि डॉ. अवध कपूर को इंसुलिन में महारथ हासिल है।

रितु के घ्ार वालों की रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर डॉ. अवध कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं, रितु के परिजनों का यह भी आरोप है कि रितु के पिता की मौत के लिए भी अवध ही जिम्मेदार है।

उनका आरोप है कि रितु की मौत के कुछ महीने पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी। उस दिन घर में सिर्फ अवध कपूर और वो ही थे।

यह भी शक जाताया जा रहा है कि डॉ. अवध कपूर ने दौलत और दूसरी महिला से अवैध प्रेम के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed