{"_id":"6056dcef8ebc3e8d39131625","slug":"police-arrested-a-criminal-in-tanda-kotwali-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में आधी रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया, दरोगा को भी लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर में आधी रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया, दरोगा को भी लगी गोली
Sun, 21 Mar 2021 11:13 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर जिले की टांडा कोतवाली पुलिस ने शनिवार आधी रात करीब मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की है। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में कोतवाली का एक दरोगा घायल हो गया जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि टांडा कोतवाली पुलिस शनिवार रात रामपुर कला गांव के निकट गश्त पर थी तभी पुलिस को देख एक व्यक्ति बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इससे टांडा कोतवाली के दरोगा सर्वेश अस्थाना के पैर में गोली लग गई। हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाद में बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में भी गोली लगी। उसकी पहचान जलालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर निवासी दिनेश उर्फ छोटू लोना के तौर पर हुई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दरोगा व घायल बदमाश को रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा को छुट्टी दे दी गई जबकि बदमाश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन