फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   parag gm sharad tandon missing

मॉर्निंग वॉक पर निकले, फिर किसी ने किडनैप कर लिया

Tue, 01 Jul 2014 11:12 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 01 Jul 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
parag gm sharad tandon missing

गोमतीनगर के विनीतखंड से सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पराग डेरी के जनरल मैनेजर शरद टंडन (57) लापता हो गए।

विज्ञापन


बड़े अफसर की गुमशुदगी की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर गोमतीनगर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पत्नी और अपना स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते टंडन अवकाश पर चल रहे हैं। तलाश में जुटी पुलिस का कहना है कि टंडन किसी बात को लेकर परेशान थे।

गौतमपल्ली बंदरिया बाग स्थित पराग डेरी में जनरल मैनेजर शरद टंडन गोमतीनगर के विनीतखंड में पत्नी मधु के साथ रहते हैं।

बड़ा बेटा अभिषेक मुंबई में एक निजी कंपनी में अफसर एवं छोटा बेटा अभिनव मर्चेंट नेवी में है।

शरद के बड़े भाई सुभाष विरामखंड, जबकि छोटा शेखर जानकीपुरम में रहता है। पत्नी मधु के अनुसार शरद सुबह पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले।

काफी देर तक न लौटने पर फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला। आसपास भी कुछ पता न चलने पर जेठ सुभाष को फोन किया।

इसके बाद परिचित और रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की, बावजूद इसके जानकारी न मिलने पर सुभाष ने गोमतीनगर पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर अजीत सिंह चौहान के मुताबिक, लापता अफसर का फोन स्वीच ऑफ है। तलाश के साथ कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है।

पांच दिन से ऑफिस न जाने और दाढ़ी भी बढ़ी होने के चलते पुलिस किसी बात को लेकर परेशान होने की आशंका जता रही है। उनकी तलाश में दो टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed