फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   newly married committed suicide

अजीब कहानीः शादी, 6 साल बाद गौना, और फिर आत्महत्या

Wed, 25 Mar 2015 06:36 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
newly married committed suicide

गौराचौकी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को घर में एक नवविवाहिता का शव डुपट्टे से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी के किसी बात को लेकर फांसी लगा लेने की सूचना दी है।
    
खोंड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम मझारी निवासिनी सुनीता भारती (23) पत्नी सन्तराम उर्फ जोखई का शव मंगलवार की शाम को उसके ही घर में रोशनदान पर रखी लकड़ी में डुपट्टे से लटकता पाया गया।
विज्ञापन

 
बताया जाता है कि जिस कमरे में सुनीता का शव लटक रहा था उस कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था।

हाल ही में हुआ था गौना

newly married committed suicide

पुलिस का कहना है कि सुनीता रेहरा बाजार में एक संस्थान में कंप्यूटर का कोर्स करती थी। उसकी 2009 में शादी हुई थी। इस साल होली के दौरान उसका गौना आया था।

हमेशा की तरह वह मंगलवार को भी कंप्यूटर का क्लास लेने रेहरा बाजार गई थी। रेहरा बाजार से सादुल्ल्लाह नगर तक बस से आई। वहां से बाइक से उसके पति ने उसे घर लाकर छोड़ दिया।

उसके बाद वह पास के चौराहे पर चला गया। घर लौटा तो देखा उसका कमरा अन्दर से बन्द है। दरवाजा खोलवाया तो उसमें सुनीता का शव लटकता मिला।

इस मामले में गौरा पुलिस चौकी प्रभारी मुश्ताक अहमद ने बताया कि घर वालों ने सुनीता के फांसी लगा लेने की बात बतायी है। रिपोर्ट मिलने व मायके की ओर से तहरीर मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed