फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder of law student

विधि छात्र को अगवा कर मार डाला, छह पर मुकदमा

Fri, 08 Mar 2019 01:47 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Fri, 08 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Murder of law student
सुफियान - फोटो : अमर उजाला
इंदिरानगर में विधि छात्र सुफियान रजा खान (24) का अपहरण कर बदमाशों ने पीटकर हत्या कर दी। बदमाशों ने छात्र को अधमरा कर बुधवार देर रात पिकनिक स्पॉट के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने बेहोश छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि हमला रंजिश में हुआ है। परिवारीजनों ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंदिरा नगर स्थित पंत नगर खुर्रम नगर निवासी स्व. जमीलुद्दीन का बेटा सुफियान रजा टांडा अकबरपुर से विधि की पढ़ाई कर रहा था। वह विधि द्वितीय वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


रविवार को परीक्षा देने वह घर से निकला था। परिवारीजनों के मुताबिक, उसका परीक्षा केंद्र अयोध्या स्थित एक कॉलेज में था। बुधवार को परीक्षा देकर घर आते समय दोस्तों की कॉल आई तो वह पॉलीटेक्निक चौराहा चला गया था। परिवारीजनों का आरोप है कि पॉलीटेक्निक चौराहे से ही उसे अगवा कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने रास्ते में उसकी पिटाई की। यही नहीं, पिकनिक स्पॉट के जंगल में ले जाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से भी दोबारा पीटा था। खुर्रम नगर चौकी इंचार्ज राजीव चौहान के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9.30 बजे सीमैप कॉलोनी की तरफ  से इंदिरा नगर थाने जा रहे थे।

कॉलोनी के आगे जंगल के रास्ते पर सड़क किनारे युवक को लहूलुहान पड़ा देखा। चौकी इंचार्ज ने चीता मोबाइल बुलाकर युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आए युवक ने अपना नाम सुफियान बताया और चचेरे भाई तनवीर का नंबर दिया।

पुलिस ने उक्त नंबर पर कॉल कर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर सुफियान को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया था, जहां बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

होश में आने पर चचेरे भाई को बताया, कार सवारों ने किया था अगवा
तनवीर का कहना है कि होश में आने के बाद सुफियान ने बताया था कि घर लौटते समय कॉल आने पर वह दोस्तों से मिलने खुर्रमनगर चौराहे गया था, जहां से कुछ देर बाद पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंच गया। वहां एक कार में 6 से 7 युवक पहले से मौजूद थे। उक्त युवकों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए। अगवा करने वाले उसे जंगल में मृत समझ कर सड़क किनारे फेंककर भाग निकले थे।

रंजिश में हुआ हमला, पुलिस दे रही दबिश
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर अमरनाथ विश्वकर्मा नग बताया कि तनवीर की तहरीर पर कल्याणपुर निवासी तीन भाई मुशीर गाजी, नतीम गाजी, यासिर गाजी के साथ रेहान पहाड़ी, आदिल सिद्दिकी के खिलाफ  अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो अन्य आरोपी आयुष यादव और राजू गद्दी का नाम भी मुकदमे में लिखा है, हालांकि वह कहां रहते हैं। इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस दबिश दे रही है। तनवीर के अनुसार, आरोपियों से पहले सुफियान का झगड़ा हो चुका है। बाद में समझौता हो गया था, लेकिन हमलावर रंजिश रखते थे और बदला लेने को वारदात अंजाम दे डाली।

मां-पिता की हो चुकी है मौत
सुफियान परिवार में बड़ा बेटा था। वह विधि का छात्र था। पिता जमीलुद्दीन की चार साल पहले मौत हो चुकी है। मां खुर्शीद फातिमा की 2013 में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार में चार भाई इरशाद, शादाब, दानिश व दो बहनें सेनूर फातिमा व शाहिन फातिमा है। सुफियान व उसके भाई-बहन चाचा के साथ रहते हैं। तनवीर उनका चचेरा भाई है। वह गुजरात में रहकर कारोबार करता है। चार दिन पहले ही चाचा की बाईपास सर्जरी हुई है।


शव रखकर प्रदर्शन, गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने
वहीं, देर शाम परिवारीजनों को सुफियान का शव सुपुर्द किया गया। इसके बाद परिवारीजनों और करीबी लोगों ने खुर्रमनगर चौराहे पर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को शांत कराने में पुलिस को एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed