फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of crorepati farmer

करोड़पति किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 20 Oct 2015 12:44 AM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
murder of crorepati farmer

चिनहट के निजामपुर मल्हौर निवासी करोड़पति किसान राम गोपाल यादव (42) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी लहूलुहान लाश रविवार शाम को घर में ही तखत पर औंधे मुंह पड़ी मिली। तखत के नीचे खून से सनी लाठी भी पड़ी मिली है।

विज्ञापन


कमरे में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।एसओ चिनहट शशिशेखर यादव ने बताया कि राम गोपाल यादव की खरगापुर और चिनहट में कई बीघा जमीनें हैं।
विज्ञापन


करोड़ों की संपत्ति के वह इकलौते वारिस थे। छह अक्तूबर को राम गोपाल ने पत्नी विमला को पीटा था। इसके बाद विमला चिनहट के चंदियामऊ स्थित मायके चली गई थी। राम गोपाल आठ हजार स्कवॉयर फीट में बने मकान में अकेले ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को पड़ोसी भतीजे गुड्डन ने देखा कि उसके आंगन में बंधी गाय खूंटे से छूटकर इधर-उधर घूम रही है और भूख से चिल्ला रही है। इसके बाद गुड्डन ने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। वह अंदर गया तो उसने राम गोपाल का शव पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात ही उसकी हत्या की गई है।

कहीं इन वजहों से तो नहीं की गई हत्या?

murder of crorepati farmer

एसओ चिनहट के मुताबिक, राम गोपाल ने कई लोगों को सूद पर रुपये बांट रखे थे। इसे लेकर कई विवाद भी सामने आए हैं। राम गोपाल यादव ने चिनहट के ही एक युवक को 30 हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। बदले में उसकी नई पल्सर गिरवी रखवा ली थी। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाइक दो-तीन दिन पहले तक उसके घर में देखी गई थी, जो अब गायब है।

भटकाने के लिए रखी आपत्तिजनक वस्तुएं


पुलिस टीम को राम गोपाल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। इसी तरह आंगन में रस्सी और टार्च भी पड़ी मिली है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस को भटकाने के लिये यह चीजें रखी गई है। पुलिस उसके मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है।

पहली पत्नी की हत्या में जा चुका है जेल

राम गोपाल यादव लगभग 20 साल पहले अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। इसके बाद उसने विमला से शादी की थी। विमला और राम गोपाल की कोई संतान नहीं थी। विमला का कहना है कि राग गोपाल तलाक लेकर तीसरी शादी करना चाहता था।

मरने के बाद भी सिर में घुसेड़ी लाठी

शुरुआती पड़ताल के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि कत्ल के पीछे काफी गहरी नफरत रही होगी। कातिल ने सिर में लाठी से ताबड़तोड़ कई वार किए। मरने के बाद भी खड़ी लाठी उसके सिर में घुसेड़ दी। आशंका है कि सोते समय उस पर हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed