{"_id":"3a0d2186694ab42844e6c037de62876f","slug":"murder-in-jankipuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में घायल हुए व्यवसायी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में घायल हुए व्यवसायी की मौत
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकीपुरम क्षेत्र में जानलेवा हमले में घायल व्यवसायी रजी (26) की ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
अब पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा हत्या की धारा में तब्दील कर विवेचना शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस 48 घंटे बाद भी हत्यारे का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस का कहना है कि हुलिया के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है।
रोकने पर घोंप दिया व्यवसायी को चाकू, फरार
मालूम हो कि बीते बुधवार रात सहारा स्टेट के सामने ग्रिल व्यवसायी रजी को उस समय एक अजनबी ने चाकू मार दिया था।
जब शक होने पर रजी ने अजनबी को रोका था। बताया जा रहा है कि अजनबी कैमरे लिए था और खुद को फोटोग्राफर बता रहा था।
सूचना पर पुलिस ने भाई अरशद की मदद से रजी को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह तीन बजे रजी की सांसें थम र्गइं।
इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या के प्रयास की धारा को हत्या के मुकदमे में तब्दील कर दिया है।
एसओ जानकीपुरम अमित कुमार सिंह का कहना है कि हुलिया के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है।
वह क्षेत्र में घूमता देखा गया है। वहीं, घायल रजी की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
पत्नी नसीब का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। शादी हुए अभी दो साल ही बीते थे और उसके दो साल का बच्चा भी है। मृतक के दो भाई अरशद व शाहरुख है।