फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder in Ambedkar nagar.

ब्लॉक प्रमुख के घर युवक की गोली मारकर हत्या, शव फेंका

Fri, 25 Mar 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर/अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर/अंबेडकरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
Murder in Ambedkar nagar.
ब्लॉक प्रमुख का घर व इनसेट में मृतक - फोटो : amar ujala

अंबेडकरनगर के लोकनाथपुर गांव में कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर निमंत्रण में शामिल होने पहुंचे युवक मंशाराम (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत भेवापार गांव के पास माइनर में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मंशाराम की बुआ की तहरीर  पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिले की पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के मुताबिक वारदात ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अजय सिपाही के आवास पर हुई।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किसनागरपुर गांव का रहने वाला मंशाराम गांव के ही मुलायम यादव व अजय यादव के साथ बुधवार सुबह करीब नौ बजे साथ लेकर अंबेडकरनगर के कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर लोकनाथपुर में आयोजित दावत में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम मंशाराम की मौत की सूचना  किसनागरपुर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सुल्तानपुर और  अंबेडकरनगर की पुलिस लोकनाथपुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के घर पहुंची और जांच की लेकिन मंशाराम का कुछ पता नहीं चला था।

कटेहरी ब्लॉक प्रमुख के घर हुई हत्या

Murder in Ambedkar nagar.
ब्लॉक प्रमुख के घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala

सुल्तानपुर एसपी  विनय कुमार यादव का कहना है कि मंशाराम की हत्या अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गांव निवासी और कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर हुई है। हत्या के बाद शव को सुल्तानपुर जिले की माइनर में फेंक दिया गया।

उन्होंने कहा- मामले की जानकारीे आईजी-डीआईजी को दे दी है। घटना के बाद से ब्लॉक प्रमुख का पता नहीं चल रहा है। अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन में लगे हैं।

विरोधियों की साजिश : अजय सिपाही
कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही ने कहा कि ऐसी कोई घटना उनके घर पर नहीं हुई है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उनकी जीत के बाद से निराश विरोधी अब इस तरह की साजिश रच रहे हैं। विरोधी मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं।  निष्पक्ष जांच मे सबकुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed