फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder after rape of a girl.

दरिंदगीः रेप करने के बाद गला घोंटकर हत्या

Sat, 14 Feb 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Sat, 14 Feb 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
murder after rape of a girl.

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा की दरिंदों ने दुराचार के बाद दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी। यही नहीं दरिंदों ने छात्रा के मुंह में मिट्टी भर दी।

विज्ञापन

छात्रा शुक्रवार शाम चार बजे घर से निकली थी। गांव के पास सरेशाम इस घटना से लोगों में आक्रोश है। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाल शिवपति सिंह ने बताया कि देखने से लगता है कि उसके साथ दुराचार कर हत्या की गई है लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। देर शाम तक परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि दुराचार की आशंका है, लेकिन जांच से पहले कह पाना संभव नहीं है। छात्रा के बाबा का कहना है कि उन्होंने शाम को बच्ची से चाय बनाने के लिए कहा तो उसने कहा कि अभी आकर चाय बनाते हैं। इसके बाद वह वापस नहीं आई।

फेरी वाले ने किया किशोरी से रेप

murder after rape of a girl.
फेरी लगाकर जेवरात बेचने वाले व्यवसायी ने शुक्रवार को घर में किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी संतोष सोनी सराफा का काम करता है। वह फेरी लगाकर गांव-गांव जेवरात बेचता है। शुक्रवार को संतोष एक अन्य युवक के साथ बाइक से फेरी लगाने के लिए चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था।

गांव में एक किशोरी घर में अकेली थी, जबकि परिवारीजन खेत गए थे। घर में अकेली पाकर संतोष ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसका साथी बाहर खड़ा रहा। दुष्कर्म के बाद संतोष पीड़िता को धमकी देते हुए फरार हो गया। खेत से वापस घर पहुंचे परिवारीजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने प्रभारी इंस्पेक्टर देवेश सिंह को तहरीर दी। देवेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed