फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   munna bajrangi was beaten up in jail before he was murdered in jail.

जेल में हत्या के पहले मुन्ना बजरंगी को बुरी तरह पीटा गया था, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 25 Jul 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jul 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
munna bajrangi was beaten up in jail before he was murdered in jail.
मुन्ना बजरंगी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई थी। इसमें सुनील राठी, उसका भाई अरविंद राठी, एक लंबरदार समेत पांच लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। यह खुलासा पुलिस की शुरुआती जांच में हुआ है।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि पिटाई के बाद बजरंगी की पूर्वांचल के एक बाहुबली माफिया से व्हाट्स एप पर काल कराई गई थी। इसके बाद बाहुबली ने फोन पर ही उसकी हत्या का फरमान सुना दिया। हत्या के समय सुनील राठी के साथ उसका भाई अरविंद राठी और जेल के लंबरदार बब्लू, जेल में ही बंद परमिंदर और प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बजरंगी की हत्या से पहले एक महीने में तीन बार पूर्वांचल का यह बाहुबली बागपत जेल में सुनील राठी से मिला था। माना जा रहा है कि तभी मुन्ना बजरंगी के बागपत जेल पहुंचने की स्क्रिप्ट तैयार की जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बोला, रात में कोई घटना हो तो मुझे सूचना देना

munna bajrangi was beaten up in jail before he was murdered in jail.

उधर, सूत्रों मानें तो बजरंगी के बागपत जेल में पहुंचने के बाद वहां के एक अधिकारी ने अपने मातहतों से कहा था कि अगर रात में कोई घटना हो तो पहले मुझे सूचना देना। यही हुआ भी पुलिस को सूचना घटना के आधे घंटे बाद दी गई थी। इस संबंध में एडीजी जेल चंद्र प्रकाश का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी जेल कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें डेढ़ से दो महीने लग सकते हैं।

झांसी जेल से रवाना होते ही शुरू हो गया जश्न

munna bajrangi was beaten up in jail before he was murdered in jail.

सूत्रों का दावा है कि मुन्ना बजरंगी के झांसी जेल से बागपत के लिए निकलते ही विरोधी खेमे में जश्न शुरू हो गया था। बताया जाता है कि हत्या के बाद बजरंगी की प्रॉपर्टी पर रातोरात कब्जा हो गया। हालांकि इस बारे में कोई पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

सुनील का भाई अरिवंद राठी भी मौके पर था मौजूद

munna bajrangi was beaten up in jail before he was murdered in jail.
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी का भाई अरविंद राठी भी बागपत जेल में बंद है। बताया जाता है कि बजरंगी की पिटाई और हत्या के समय अरविंद भी मौके पर मौजूद था।

ये जरूर पढ़ें- ‘जिस जेल में 90 दिन रह गए, 91वें दिन वहां हमारी सत्ता होती है’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed