फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mumbai police arrested buisnessman

मुंबई पुलिस ने लालबाग के कंप्यूटर व्यापारी को पकड़ा

Sat, 21 Dec 2013 10:27 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 21 Dec 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
mumbai police arrested buisnessman

लालबाग के एक कंप्यूटर कारोबारी को शुक्रवार दोपहर मुंबई पुलिस उठा ले गई। कारोबारी पर चोरी के लैपटॉप और कंप्यूटर उपकरण खरीदने का आरोप है।

विज्ञापन


चोरी मुंबई में नौकरी करने वाले जौनपुर के एक युवक ने की थी जिसे मुंबई पुलिस अपने साथ लाई थी। कारोबारी के गिरफ्तार होने की सूचना से लालबाग कंप्यूटर मार्केट में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कई कारोबारी हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और मामला मैनेज करने की कोशिश की। हालांकि, भीड़ एकत्र होते देख मुंबई पुलिस आनन-फानन में कारोबारी को लेकर चली गई।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित दादाभाई नौरोजी (डीबीएन) थाना से आए सब इंस्पेक्टर मनीष ने बताया कि बीते माह एक बड़ी फर्म से लैपटॉप, सीपीयू और रैम चोरी हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा था। कंपनी की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने के बाद पुलिस छानबीन करते हुए जौनपुर में रहने वाले आरोपी तक पहुंची। जानकारी के मुताबिक यह बदमाश मुंबई में ही नौकरी करता था।

चोरी के बाद वह भागकर अपने गृह जनपद आ गया। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने जौनपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर पुलिस आरोपी को लेकर हजरतगंज कोतवाली पहुंची और लालबाग में मां शांति कंप्यूटर्स के नाम से कारोबार करने वाले नागेंद्र को बुलवाया।

हजरतगंज इंस्पेक्टर अशोक वर्मा के कमरे में पुलिस ने नागेंद्र से पूछताछ की। इसी बीच कारोबारी को पकड़ने की जानकारी पाकर मार्केट के कई कारोबारी भी हजरतगंज कोतवाली पहुंच गए।


व्यापारियों का कहना था कि नागेंद्र ने चोरी का माल नहीं खरीदा। करीब 15 दिन पहले कोई व्यक्ति उसकी दुकान पर मरम्मत के लिए लैपटॉप छोड़ गया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति लौटकर नहीं आया।

नागेंद्र को गलत तरीके से मुंबई ले जाने पर कारोबारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। उधर, भीड़ बढ़ते देख विरोध, प्रदर्शन की आशंका पर मुंबई पुलिस नागेंद्र को लेकर कोतवाली से निकल गई।

इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मुंबई पुलिस नागेंद्र को पूछताछ के लिए ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed