{"_id":"0c8c90729c29ebb421e72901cabf245f","slug":"muder-in-grievance-in-siddharthanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की ऐसी होली कि पढ़कर सिहर उठेंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून की ऐसी होली कि पढ़कर सिहर उठेंगे आप
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Dec 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाना क्षेत्र में जमीन के लिए चल रही रंजिश सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने कुदाल से हमला कर एक पैर काट दिया और दूसरे पैर को काटने की कोशिश की।
विज्ञापन
हमले की प्रतिक्रिया में दूसरे पक्ष ने कुदाल से प्रहार कर एक को मार डाला और उसके बेटे के पैर काट दिए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मोहाना थाना क्षेत्र के बरगदवां के टोला मुड़िला के चिनक लोध का गांव के ही छोटे लाल से सालों से कुछ जमीन को लेकर विवाद है।
सोमवार शाम चिनक लोध व उसके बेटे रामसेवक ने कुदाल से छोटे लाल का दायां पैर काट दिया और बायें पैर को काटने की कोशिश की। इसकी सूचना जैसे ही छोटे लाल के बेटे राजेंद्र को हुई वह घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
राजेंद्र ने चिनक के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। इससे चिनक की मौत हो गई। इसके बाद उसने रामसेवक के दोनों पैर कुदाल से काट दिए।