फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mother-daughter arrested

मासूम बच्ची का सौदा कर रहीं मां-बेटी गिरफ्तार

Fri, 24 Jan 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Jan 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
mother-daughter arrested

मड़ियांव क्षेत्र से कक्षा तीन की छात्रा को मां से मिलाने का झांसा देकर पड़ोसी महिला व उसकी बेटी ने अगवा कर लिया।

विज्ञापन


बीस दिन तक लापता छात्रा को आरोपी मां-बेटी सीतापुर व लखीमपुर सहित कई जिलों में परिचितों के घर ले जाकर बंधक बना रखे रहीं।

पीड़ित के घरवाले बेटी की तलाश में भटकते रहे। कोई सुराग न मिलने पर दो दिन पहले उसकी गुमशुदगी लिखवाई। बुधवार देर शाम मासूम का 35 हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद उसको बेचने पहुंची मां-बेटी को गाजीपुर पुलिस ने दबोच लिया।

मड़ियांव पुलिस की टीम बच्ची को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को जेल भेज दिया है। मड़ियांव क्षेत्र निवासी अरविंद की बेटी रीना (11) (सभी परिवर्तित नाम) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा था।
विज्ञापन


छात्रा के मां की तबीयत खराब होने पर वह मायके गई थी। घर पर पिता व बेटी थी। 8 जनवरी को पिता रिक्शा चलाने गया था।

इस बीच पड़ोसी महिला रामदेवी व उसकी मां राजेश्वरी अवस्थी ने मासूम को मां से मिलाने का झांसा दिया और उसे सीतापुर लेकर चली गई।

घर पहुंचने पर बेटी के न मिलने पर पिता ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। माता-पिता खुद ही उसकी तलाश करते रहे। आखिर 20 जनवरी को उन्होंने मड़ियांव थाने में बेटी की गुमशुदगी लिखवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी छात्रा को लेकर पहले दिन सीतापुर ले गई। जहां उसे एक कमरे में बंधकर बना रखा। छात्रा के रोने पर उसकी पिटाई की। आरोपी महिलाएं उसे सीतापुर के तंबौर में रिश्तेदार के घर लेकर गए।

यहां कुछ दिन रखने के बाद उसे लखीमपुर ले गए। जहां से आरोपी मां-बेटी छात्रा का सौदा करने के लिए लखनऊ आ गईं। यहां गाजीपुर क्षेत्र में छात्रा का सौदा तय किया जा रहा था।

सूचना पर गाजीपुर थाने के एसएसआई राम राज कुशवाहा व उनकी टीम ने आरोपी महिलाओं को दबोच कर छात्रा को रिहा कराया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराने के लिए डफरिन अस्पताल भेजा।


इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मां-बेटी बच्ची की तस्करी की कोशिश कर रही थीं। वहीं, बेटी के लापता होने के बाद पीड़ित परिवार में तीन दिन तक चूल्हा नहीं जला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed