फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   molesting with girl in market

बीच बाजार दिन दहाड़े हुई छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत

Fri, 20 Sep 2013 01:38 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
molesting with girl in market

सआदतगंज थानाक्षेत्र में गुरुवार देर शाम आठवीं की छात्रा बाजार गई थी।

विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में खड़े शोहदों ने उस पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। छात्रा के विरोध पर शोहदों ने उसका हाथ पकड़कर घसीट लिया।

यह देख छात्रा का मौसेरे भाई मौके पर पहुंच गए। इस बीच दबंग शोहदों ने अपने कई साथियों को बुला लिया।

दबंगों ने छात्रा के मौसेरे भाईयों को लोहे की राड से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, तोप दरवाजा निवासी निसार की पुत्री सबीना (15) (सभी परिवर्तित नाम) गुरुवार देर शाम अकेले बाजार में कॉपी खरीदने गई थी।

रास्ते में पहले से मौजूद शीबू, साजिद, अन्नू, काले, मुन्ना, विक्की, सहित अन्य ने छात्रा को देखते ही फब्तियां कसना शुरू कर दी। छात्रा के अनदेखा करने पर शोहदों ने उसका हाथ पकड़ लिया।

विरोध करने पर शोहदों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। बाजार में छात्रा के मौसेरे भाई की दुकान थी। सड़क पर बहन के साथ छेड़खानी होते देख दोनों भाई मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


भाइयों ने विरोध जताया तो शोहदे उन दोनों से उलझ गए। इस बीच शोहदों ने अपने कई साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर में वहां पर मारपीट शुरू हो गई।

शोहदों ने छात्रा के भाइयों पर लाठी व लोहे की राड से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच खबर पाकर छात्रा की मां मौके पर पहुंची तो शोहदे भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed