फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   meera yadav says i was trap by ramesh yadav

विवेक हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद बोली मीरा यादव-सभापति ने रची फंसाने की साजिश

Mon, 22 Oct 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
meera yadav says i was trap by ramesh yadav
गिरफ्तार मीरा यादव

विधान परिषद के सभापति के बेटे अभिजीत उर्फ विवेक यादव की हत्या के आरोप में पुलिस ने सोमवार को मां मीरा यादव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे कैंट थाने में रखा गया। दोपहर को जब उसे कोर्ट में पेशी केलिए ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


उस वक्त मीरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसके खिलाफ पति व विधान परिषद के सभापति ने साजिश रची है। सभापति उसकी हत्या करवाना चाहते हैं। थाने में मीडिया से घिरी मीरा को पुलिस ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर कोर्ट लेकर गई।
विज्ञापन


इसके पहले मीरा यादव का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कैंट थाने से कोर्ट पहुंची मीरा ने कहा कि बेटे अभिजीत ने खुदकुशी की थी। उसने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस उसे विधान परिषद के सभापति के रसूख और दबाव में फंसा रही है। उसने मीडिया से बातचीत के दौरान कई गंभीर आरोप लखनऊ पुलिस, सभापति  और उनके पूर्व विधायक बेटे पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरा के मुताबिक सभापति उसे और बेटे अभिजीत के साथ सौतेला व्यवहार करते थे। उनके खर्च तक के लिए रूपये नहीं देते थे। यहां तक कि अभिजीत और उसके जरूरत के सामान भी खरीदने के लिए कई दिनों तक सभापति के परिवार का मोहताज होना पड़ता था। इसी कारण से उसका छोटा बेटा अभिजीत शराब का लती हो गया।

सबूत को नष्ट करने की कोशिश से फंसी मीरा

शुरूआती पड़ताल में अभिजीत की मौत को पुलिस भी सामान्य मान रही थी। परिवारीजनों की कहानी पर भरोसा किया और हार्ट अटैक से मौत की बात मान ली। इसके बाद जब पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। वहां चार बजे के करीब जब मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई तो पुलिस के होश उड़ गये। पुलिस ने आनन-फानन में एएसपी पूर्वी सर्वेश मिश्रा, एएसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह, फोरेंसिक टीम को सभापति केदारूलशफा स्थित आवास पर पड़ताल के लिए भेजा।

वहां पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले। जिससे संदेह होने लगा कि घर के अंदर ही अभिजीत का हत्यारा है। हत्या को साजिश रचकर सामान्य मौत की कहानी बनाई गई। सारे सबूत नष्ट किए गये। पुलिस ने घर का कोना-कोना छाना। किचन से लेकर बेडरूम तक कई ऐसे सबूत मिले जो अभिजीत की हत्या की पुष्टि कर रहे थे।

सबूतों को नष्ट करने का संदेह मीरा यादव पर गया। फोरेंसिक टीम जब भी कोई साक्ष्य जुटाती मीरा हाथ से छीनकर किचन में ले जाती। वहां डस्टबीन में डाल देती। इससे नाराज पुलिस अधिकारियों ने सख्ती की। इसके बाद साक्ष्य जुटाए जा सकें।

नशे की हालत में मां पर कई बार कर चुका था चाकू से वार 

प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह के मुताबिक अभिजीत नशे का आदी हो चुका था। वह नशे की हालत में जब भी घर पहुंचता लड़ाई झगड़ा करता था। कभी कभी तो वह मारपीट पर आमादा हो जाता। मीरा यादव खुद को बचाने के लिए अक्सर बड़े बेटे अभिषेक को घर बुलाती थी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभिजीत ने नशे की हालत में एक बार मीरा पर चाकू से कई वार कर दिये थे। उसके इस आदत से डर कर मां घर में कोई भी धारदार सामान या भारी सामान सामने नहीं रहने देना चाहती। प्रभारी निरीक्षक  के मुताबिक शनिवार रात को भी जब मीरा ने गुस्से में उसे थप्पड़ मारा था। अभिजीत नाराज हो गया। उसने मां पर कलछुल से कई बार वार किया। इससे गुस्से में आई मीरा ने उसकी हत्या कर दी।

रात दो से तीन बजे के बीच हुई थी मौत

क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभिजीत की हत्या रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुई थी। रात 11 बजे वह नशे की हालत में घर में पहुंचा। करीब आधा घंटे तक वह मां से गाली गलौज करता रहा। इसके बाद गुस्से में मां मीरा ने करीब 12 बजे उसे मारना शुरू कर दिया। बेहोशी की हालत में उसका गला घोंट दिया। दोनों के बीच झगड़ा करीब दो घंटे से अधिक देर तक चला।

गिरफ्तारी के 10 घंटे बाद सील हुआ आवास

जिस सरकारी आवास में अभिजीत की हत्या हुई थी। वहीं से सभापति की दूसरी पत्नी मीरा यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी सुबह करीब 6.05 बजे हुई। लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए आवास को सील नहीं किया। इस आवास पर सभापति के परिवार के लोगों ने ताला बंद किया और चाबी साथ लेकर चले गये। 

दोपहर करीब दो बजे जब उच्चाधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इस दौरान अधिकारियों को वारदात स्थल को सील करने का ख्याल आया। आनन-फानन में चौकी प्रभारी को भेजकर सरकारी आवास को सील कराया गया। इस दौरान करीब चार बज गया था। हालांकि इसके पहले ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटा लिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed