फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man's dead body found in field in barabanki

खेत में मिला लापता युवक का शव, निकाल लीं थी आंखें

Wed, 29 Mar 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, टिकैतनगर (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमरउजाला, टिकैतनगर (बाराबंकी) Updated Wed, 29 Mar 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
 man's dead body found in field in barabanki
रंजीत (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
बाराबंकी में दरियाबाद थाना क्षेत्र के बक्सूपुर गांव निवासी रंजीत लोध(23) पुत्र रामतीरथ रविवार की शाम अपने घर से निकला था। इसके बाद गांव के संतराम की किराना दुकान पर रंजीत किसी से मोबाइल पर बात करने करने के बाद कहीं चला गया। देर रात तक जब रंजीत घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब चार बजे जटहा गांव के पास माइनर किनारे खेत में रंजीत का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा गया। घर से लापता हुए युवक की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। यही नहीं आरोपियों ने युवक की दोनों आंखें निकाल लीं व उसके शव को जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मृतक केे परिवारीजनों व पुलिस को जानकारी दी। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतक के परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed